JPSC संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत अन्य परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

:  जेपीएससी ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 को स्थगित कर दिया है. साथ ही निकट भविष्य में होने वाली सभी प्रस्तावित परीक्षाओं को भी अगले आदेश तक टाल दिया है. इससे संबंधित जारी आदेश में कहा गया है कि विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत आयोजित होने वाली इस मुख्य परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित करने का निर्णय लिया है.

 

Uploaded Image

जेपीएससी द्वारा जारी आदेश.

 

जेपीएससी ने यह भी स्पष्ट किया है कि आयोग की वेबसाइट पर Examination Calendar-2026 के अंतर्गत 9 जुलाई 2026 को जारी Proposed Exam Schedule में शामिल शेष सभी परीक्षाओं का कार्यक्रम भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. आयोग ने कहा है कि इस संबंध में विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति उसकी आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर उपलब्ध है.

Share this News...