जमशेदपुर 17 जून संवाददाता उलीडीह हॉलीडे थाना अंतर्गत खड़िया बस्ती में बीती रात राजनगर के युवक देवदास गौङ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आर आई टी थाना में पदस्थापित दरोगा पंकज कुमार समेत देवाशीष पोद्दार और नीरज प्रधान को हिरासत में ले रखा है जिससे पूछताछ चल रही है पुलिस में देसी हथियार और गोली भी बरामद की है। मामला यह है कि रात में देवदास अपने साथी नीरज प्रधान के घर आया था खड़िया बस्ती में बैठकर सभी देवाशीष पोद्दार, दरोगा पंकज कुमार आदि के साथ खा पी रहे थे इस बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसके गर्दन पर गोली मार दी गई जख्मी अवस्था में एमजीएम अस्पताल लाया गया डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक आदित्यपुर में किसी कंपनी में काम करता था.
