ईचागढ़ के लावा कुटाम में वृद्ध हथनी की मौत

चांडिल : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के लावा कुटाम जंगल के समीप रविवार रात्रि को एक वृद्ध हाथिनी  की मौत हो गई।  हथिनी की मौत की खबर पर वन विभाग की टीम पशु चिकित्सक के साथ स्थल की ओर रवाना हो गई हैं। मामले की जानकारी देते हुए चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी शशि प्रकाश रंजन ने बताया कि मृत हाथनी काफी उम्र दराज थी। हथिनी विगत तीन साल से कभी तमाड़, बंगाल और ईचागढ़ विधानसभा के पूरे क्षेत्र में विचरण करती थी। उन्होंने बताया मृत हांथिनी  द्वारा आज तक न किसी को जान से मारा था न ही किसी का घर तोड़ा था। वस  क्षेत्र में विचरण कर सब्जी, धान आदि फसल को अपना आहार बनाकर जंगल में विचरण करती रहती थी। वन पक्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि 2021 में मृत हांथिनी काफी ज्यादा अस्वस्थ थी, उसे चलने फिरने में काफी परेशानी हो रही थी। वरीय पशु चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा निरंतर इलाज के बाद करीब 20 दिनों के बाद हांथीनी स्वस्थ हो गए इस दौरान हांथिनी करीब 20 दिनों तक एक ही स्थान पर थी। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सकों द्वारा हथिनी का पोस्टमार्टम कर उसे दफना दिया जाएगा। वही हथिनी की मौत पर वन विभाग ने दुख प्रकट किया है।

Share this News...