कोल अधिकारी संगठन,जमशेदपुर इकाई का मासिक सम्मेलन, फ्री आई टेस्टिंग कैंप का भी आयोजन

अखिल भारतीय कोल अधिकारी संगठन की रांची-जमशेदपुर शाखा की जमशेदपुर इकाई एवं कोल इंडिया परिवार जमशेदपुर के सदस्यों के द्वारा आज सितंबर माह का मासिक सम्मेलन का आयोजन धूमधाम से एक स्थानीय होटल में किया गया l ज्ञात हो कि जमशेदपुर इकाई अपने संगठनात्मक कार्याें के अलावा अपने सदस्यों के उत्थान, बहुतेरे सामाजिक कार्य एवं पर्यावरण सुरक्षा संबंधी कार्यों में भी अपना योगदान देता है l इसी कड़ी में आज उक्त सम्मेलन में पूर्णिमा नेत्रालय, तमोलिया , जमशेदपुर द्वारा प्रदत्त एक फ्री आई टेस्टिंग कैम्प का भी आयोजन किया गया जिसमें हमारे सारे सदस्यों का गहन नेत्र परीक्षण किया गया l कुछ नए सदस्यों का स्वागत के साथ साथ तरह तरह के खेलकूद एवं खासकर श्रीमति अर्पिता के मधुर गायन का भी लोगों ने खूब लुत्फ उठाया l
समारोह के सफल संचालन में अन्य लोगों के अलावा के के मिश्रा, बासुदेव चौधरी, ज्ञान शंकर सिंह, राजीव रंजन एवं एस सी सिन्हा का महत्व पूर्ण योगदान रहा l समारोहोपरांत,यथोचित आदर सत्कार के साथ पूर्णिमा नेत्रालय की टीम को विदा किया गया l

Share this News...