RIMS की छात्रा अनीषा झा ने की खुदकुशी

रिम्स की छात्रा अनीषा झा ने की खुदकुशी
रांची: रिम्स मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई कर रही अनीषा झा नाम की छात्रा ने शुक्रवार देर रात आत्महत्या कर ली। वह वहां फार्मोकोलॉजी से पीजी कर रही थी। अभी फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। पिछले 3 साल से वह अपने पति मयंक झा के साथ पुंदाग स्थित सेल सिटी के फ्लैट में रह रही थी। मिली जानकारी के अनुसार मयंक कोकर स्थिति सैमफोर्ड हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। सेल सिटी स्थित फ्लैट में ही देर रात अनीषा का शव फंदे से लटकता मिला। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें सैम्फोर्ड हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिम्स में उनके डिपार्टमेंट की सहयोगियों ने बताया कि उन्होंने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। वो हमेशा मुस्कुराती रहती थी।
पूरे दिन रिम्स में किया था काम: उनके डिपार्टमेंट में उनकी एक साथी ने बताया कि वे उनकी मौत की सूचना सुन कर हतप्रभ हैं। अनीषा शुक्रवार को पूरे दिन रिम्स में थी और सही से काम कर रही थी। वह कहीं से भी परेशान नहीं लग रही थी। अचानक सुबह में उसकी मौत की खबर हैरान करने वाली है।

Share this News...