ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी जीआरपी

 

मनोहरपुर : मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 के समीप बुधवार सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मनोहरपुर मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक संभवतः शालिमार-कुर्ला एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वह ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा था और झपकी आने के दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन, हेडफोन, चार्जर तथा कुछ नगद रुपये बरामद किए गए हैं। जीआरपी बरामद मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।घटना के कारण राउरकेला-टाटा-बादामपहाड़ पैसेंजर ट्रेन का परिचालन भी लगभग आधे घंटे तक प्रभावित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जीआरपी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Share this News...