मानगो आजादनगर में ठेकेदार की गोली मारकर की हत्या

 

जमशेदपुर 29 दिसंबर संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला के मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र की नूर कॉलोनी में आज बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर एक ठेकेदार की हत्या कर दी। नमाज पढने के बाद ठेकेदार मस्जिद से बाहर निकल स्कूटी से घर जाने के लिए गली में घुसा ही था कि बदमाशों ने उसपर हमला कर दिया। उसे तीन गोली मारी गयी। स्थानीय लोगों की मदद से ठेकेदार को टीएमएच पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बेटे की मौत की सूचना मिलते ही उसके बुजुर्ग पिता अस्पताल में फूट-फूटकर रो पड़ेे। मृतक की पहचान सदानुल हक उर्फ दानिश (35) के रूप में की गई। वो नूर कॉलोनी के ए ब्लॉक में अपने परिवार के साथ रहता था। दोपहर कॉलोनी में ही स्थित मस्जिद में नमाज प?ने के लिए आया था। वहां से बाहर निकलते ही बाइक सवार बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी। दानिश को तीन गोलियां लगी है। एक सीने में, दूसरी आंख के नीचे व तीसरी कमर के ऊपर।
फायरिंग की वजह से घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी और दानिश को अस्पताल ले कर पहुंचे। घटना की वजह क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दानिश के तीन बच्चे हैं। जमशेदपुर में पिछले कुछ दिनों से आपराधिक घटनाएं बढ गयी हैं। नये साल को देखते हुए पुलिस की सख्ती के बीच इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं।

Share this News...