मकर मिलन समारोह में अरविंद सिंह गुट के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा आजसू का दामन

ईचागढ़ की जनता को धोखा देकर बाहरी विधायकों ने अपना विकास किया : हरेलाल
चांडिल : रुचाप में आजसू पार्टी का मिलन समारोह में भूतपूर्व विधायक अरविंद सिंह गुट के रुचाप पंचायत मुखिया सह चांडिल मुखिया संघ के अध्यक्ष घासीराम मानकी, गुरुपद सोरेन, दामोदर सिंह मुंडा, उमाशंकर महतो व मुरलीधर मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता आजसू पार्टी में शामिल हुए। सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं का आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने स्वागत किया। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए हरेलाल महतो ने कहा कि बीते 30 वर्ष से ईचागढ़ विधानसभा ने अपना स्थानीय विधायक नहीं देखा है। इसलिए हमें एकजुट होकर स्वाभिमान बचाने के लिए स्थानीय नेताओं को विधानसभा भेजना होगा। हरेलाल महतो ने कहा कि जो भूतपूर्व विधायक मलखान सिंह ने ईचागढ़ की जनता को ठगा है और निजी संपत्ति अर्जन करने का काम किया है। जो व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए यहां आया था आज वह 1500 करोड़ का मालिक बन गया है। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आजसू पार्टी के नीति व सिद्धांत को जनता के बीच रखें। समारोह में आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष विश्वरंजन महतो उर्फ कार्तिक महतो ने कहा कि आजसू पार्टी कोई साधारण पार्टी नहीं है, यह आंदोलन की उपज है। आजसू के आंदोलनकारी नेताओं के संघर्ष व त्याग के बदौलत अलग झारखंड राज्य बना है। उन्होंने कहा कि ईचागढ़ को भूमिपुत्र विधायक की जरूरत हैं, अन्यथा विकास नहीं हो सकता है। समारोह में केंद्रीय सचिव माकड़ महतो, जिला सचिव भोला महतो, चलियामा मुखिया हरिपद सिंह, हरेन सिंह, दिलीप महतो, बुलेट नाग, लखीकांत महतो, अजय दुबे, तारापद महतो, नीतू सिंह, कैलाश लायक, भोलानाथ महतो, विमलेश मंडल, बॉबी जालान, आशीष कुंडू, दुर्योधन गोप, महावीर गोप, प्रदीप महतो, कैलाश प्रमाणिक, दीपक वर्मा, चंदन वर्मा, कार्तिक कालिंदी, षष्टी, मदन प्रमाणिक, मनोज मंडल, सुमित महतो आदि मौजूद थे।

Share this News...