जमशेदपुर, झारखंड के जमशेदपुर निवासी पावरलिफ्टर महेश मिश्रा ने पश्चिम बंगाल में आयोजित ऑल बंगाल बेंच प्रेस एंड डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड का नाम रोशन किया है। 10 अक्टूबर को पश्चिम मेदिनीपुर के सवांग में आयोजित प्रतियोगिता में महेश मिश्रा ने 93 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा और ताकत का परिचय दिया।
महेश मिश्रा ने प्रतियोगिता के दौरान बेंच प्रेस में 140 किलोग्राम वजन उठाकर ऑल ओवर स्ट्रॉन्ग मैन का खिताब भी अपने नाम किया।
महेश मिश्रा ने प्रतियोगिता में झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गनाइजेशन (JPO) की ओर से भाग लिया था।
झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गनाइजेशन ने महेश मिश्रा को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी । संगठन को उम्मीद है कि वे भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए झारखंड का नाम रोशन करते रहेंगे।
