रांची के टेलर की बेटी आज कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट पर बैठेगी,

रांची,21 january Kaun Banega Crorepati सोनी टीवी पर चल रहे गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में गुरुवार को रांची की बेटी कहकशां अमरीन नजर आएंगी। वह आज 21 जनवरी को प्रसारित होने वाले शो में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठी नजर आएंगी। इससे पहले रांची की नाजिया नसीम (अब दिल्ली में रहती है) और सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी बिनोद कुमार केबीसी में नजर आ चुके हैं। नाजिया नसीम ने एक करोड़ रुपये जीतकर इस सीजन में पहली करोड़पति होने का गौरव हासिल किया था।
कहकशां अमरीन केबीसी KBC खेल में कितने रुपये जीत पाईं, इसका पता तो शो के प्रसारित होने पर ही पता चलेगा। हालांकि मुंबई से शूटिंग के बाद वापस रांची लौटी अमरीन ने बताया कि उसने खेल के दौरान अपने सारे लाइफलाइन गवां दिए थे, इस वजह से उसे गेम क्विट करना पड़ा। कहकशां रांची वीमेंस कॉलेज की छात्रा हैं। वह रांची के कांके की रहने वाली है। उनके पिता असलम जावेद दर्जी का काम करते हैं। शो में कहकशां के साथ उनकी मां और मामा गए हुए थे।

Share this News...