कल बुधवार को श्री श्री शीतला माता मंदिर समिति,सी पी समाज बागुनहातु के बैनर तले छत्तीसगढ़ी समाज की महिलाओं ने मंदिर परिसर में समीप कमरछट व्रत एवं पूजन किया, यह व्रत सन्तान सुख की कामना तथा सन्तान के दीर्घ आयु के लिए भगवान बलभद्र जी की उपासना की जाती है उक्त कार्यक्रम में समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सी पी समाज के अध्यक्ष श्रीमान रूपेश कुमार, महासचिव कन्हैया लाल साहू, उपाध्यक्ष रामवतार साहू, रामनाथ ठाकुर, महिला अधिकारी अध्यक्षा श्रीमती शशि साहू एवं अन्य सदस्यों ने अपना सहयोग दिया।
