10 जून को झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव,महेश पोद्दार तथा मुख्तार अब्बास नकवी का खत्म हो रहा है कार्यकाल

रांची, देश के 15 राज्यों की राज्यसभा की 57 खाली सीटों पर 10 जून 2022 को चुनाव कराये जायेंगे. बिहार की 5 और झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराये जायेंगे.दो सीटें झारखंड में इस वर्ष खाली हो रही हैं। इन दोनों सीटों पर अगले महीने 10 जून को चुनाव कराया जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से इसके लिए इसी महीने 24 तारीख को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। राज्यसभा के वर्तमान सदस्य महेश पोद्दार तथा मुख्तार अब्बास नकवी का सात जुलाई को कार्यकाल खत्म होने के बाद दोनों सीटें। रिक्त हो रही हैं। इन दोनों सीटों को जीतने के लिए अभी से कांग्रेस, झामुमो और भाजपा ने राजनीतिक दांव पेच शुरू कर दिया है। इस बार कांग्रेस भी एक सीट पर दावेदारी कर रही है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने चंद रोज पहले ही मीडिया में कहा था कि पिछली बार कांग्रेस ने झामुमो की मदद की थी। इसबार झामुमो एक सीट पर कांग्रेस की मदद करे। अभी इस बारे में झामुमो की ओर से कोई बयान नहीं आया है। उधर, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने चंद दिनों पहले आरोप लगाया था कि हेमंत सोरेन बाहर के एक व्यक्ति को राज्यसभा में भेजने की कवायद में लगे हुए हैं।

Share this News...