शिव पूजा सह छऊ नृत्य में शामिल हुए आजसू नेता हरेलाल महतो

चांडिल : आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो गुरुवार को नीमडीह प्रखंड के मुरुगडीह गांव में आयोजित शिव पूजा सह छऊ नृत्य में शामिल हुए। हरेलाल महतो ने शिव मंदिर में माथा टेककर क्षेत्र की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर उन्होंने कहा कि देवादिदेव महादेव की पूजा से आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होता है। इस अवसर पर छऊ नृत्य से लोगों का मनोरंजन होता है। साथ ही छऊ नृत्य के आध्यात्मिक व सामाजिक दृश्य की वर्णन से लोगों में ज्ञान की वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि कोल्हान के ग्रामीण क्षेत्रों में छऊ नृत्य मनोरंजन का एक विशेष साधन के रूप में ख्याति प्राप्त है। मौके पर लक्ष्मीकांत महतो, बृहस्पति महतो, मोहन महतो, पद्मलोचन महतो, सनत महतो आदि उपस्थित थे।

Share this News...