12 बच्चों की मां विरोनिका 37 साल की उम्र में बनी नानी,नातिन उनके सबसे छोटे बेटे से सिर्फ दो महीने छोटी, दो महीने पहले ही बेटे ‘मोदी’ को दिया था जन्म

वॉशिंगटन: 37 साल की विवादित टिकटॉक स्टार, 12 बच्चों की मां विरोनिका मेरिट दादी बन गई हैं। ThisMadMama के नाम से वह टिकटॉक पर मशहूर हैं। उनकी नातिन उनके सबसे छोटे बेटे से सिर्फ दो महीने छोटी है। उनका सबसे छोटा 12वां बच्चा दो महीने पहले ही पैदा हुआ है, जिसका नाम Modi है। विरोनिका की सबसे बड़ी 22 साल की बेटी विक्टोरिया ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। जब वह अस्पताल से उसे घर लेकर आई तो उसका स्वागत 11 मामा और मौसी ने किया।
विक्टोरिया के अलावा विरोनिका के बाकी बच्चों की उम्र 2 महीने से 17 साल के बीच है। 22 साल की विक्टोरिया ने 18 जून को बच्ची को जन्म दिया। बच्ची का नाम मेडिलिन रखा गया है। विक्टोरिया ने कहा कि जब से उनकी बेटी घर में आई है तब से वह सबकी प्यारी बनी हुई है। हर कोई उसे अपनी गोद में लेना चाहता है और इसके लिए उन्हें इंतजार करना पड़ता है।
14 साल की उम्र में पहली बार बनीं मां
विरोनिका के टिकटॉक पर 204,000 फॉलोवर्स हैं। 37 साल की उम्र में दादी बन कर वह बहुत उत्साहित हैं। विरोनिका ने अपनी नातिन को लेकर कहा, ‘ये मुझे घोसले में चूजे की तरह दिखती है, क्योंकि ये बहुत प्यारी और नाजुक है।’ विरोनिका ने 14 साल की उम्र में पहले बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने कहा कि अपनी जिंदगी के 9 साल तक वह गर्भवती रहीं, जो उनकी उम्र का लगभग एक चौथाई है।
अब नहीं पैदा करेंगी और बच्चे
विरोनिका ने पहले कहा था कि उन्हें एक बड़ा परिवार चाहिए। हाल ही में जब वह प्रेग्नेंट थीं, तो उन्होंने कहा था कि वह अभी पांच बच्चे और पैदा करेंगी। लेकिन हाल ही में एक बातचीत में विरोनिका ने कहा कि उन्होंने अब रुकने का फैसला किया है। Modi ही उनकी आखिरी संतान होगा। विरोनिका अपने बड़े परिवार से खुश हैं, लेकिन बहुत से लोग उनके इतने बच्चों के फैसले से नाखुश रहते हैं और हेट कॉमेंट करते हैं। विरोनिका कहती हैं कि उन्हें हेटर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता।

Share this News...