रांची के बार में लड़कियों से छेड़छाड़, डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या,आरोपी अभिषेक सिंह गया से गिरफ्तार

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां रविवार को बार के डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि रविवार रात बार में नशे में धुत लड़कियों से छेड़छाड़ की गई. जिसके बाद लड़कों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. डीजे संचालक द्वारा गाना बजाने को लेकर युवक से विवाद भी हुआ और वहां मौजूद बाउंसरों ने युवक को बार से बाहर निकाल दिया. इससे युवक काफी नाराज था और अपने दोस्तों के साथ बार में पहुंच गया था. पुलिस बार में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने की जुटी है. चुटिया थाना क्षेत्र में एक्सट्रीम बार में देर रात डीजे संदीप की हत्या का आरोपी अभिषेक सिंह बिहार के गया से गिरफ्तार, हथियार बरामद।

वायरल हो रहा वीडियो सीसीटीवी फुटेज है जिसमें एक शख्स बार के अंदर दाखिल होकर युवक को गोली मार कर वहां से फरार हो जाता है। यह वीडियो काफी विचलित करने वाला है। जिस शख्स को गोली मारी गई वो डीजे बताया जा रहा है जो उसी बार में काम करता है। रविवार देर रात एक बजे के आसपास वो बार बंद करके जाने ही लगा था कि तभी आरोपी वहां आ गया और उसके नजदीक जाकर उसे गोली मारी और फरार हो गया। घटना रांची की है।
बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी बार में आया था और तब बार के स्टाफ ने उसे शराब देने से इनकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज आरोपी ने डीजे की हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक आरोपी अन्य चार लोगों के साथ देर रात 1 बजे बार आया था और वहां मौजूद बार स्टाफ से शराब मांगी। लेकिन तब तक बार बंद हो चुका था, इसलिए उसने मना कर दिया। इसके बाद उन दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। तभी आरोपी बाहर से अपनी राइफल लेकर आया और डीजे के सीने में गोली मार दी। घटना को अंजाम देते ही आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की सूचमा मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे RIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सामने आए घटना के 17 सेकंड के वीडियो में एक व्यक्ति रात 1:19 बजे बार बंद करते समय बार स्टाफ को नजदीक से राइफल से गोली मारता दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि गोली लगने के बाद घायल बार स्टाफ कुछ दूर तक चलता है, जिसके बाद वह वहीं गिर जाता है। गोली चलाने वाले शख्स ने टी-शर्ट या शर्ट भी नहीं पहना थी। उसने केवल शॉर्ट्स पहन हुआ था और उसका चेहरा शायद उसकी शर्ट से ढका हुआ था।

दो-दो बार हुआ झगड़ा
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, शुरुआती जांच से पता चला है कि बार में कुछ विवाद हुआ था जिसे स्थानीय लोगों ने बातचीत से सुलझा दिया था। लेकिन बार बंद होने के बाद 4-5 युवक वहां पहुंचे। उनका बार के कर्मचारियों के साथ फिर से विवाद हो गया।। विवाद इतना बढ़ गया कि इनमें से एक युवक ने बार में डीजे को गोली मार दी। गोली बार स्टाफ के सीने में लगी। बार में गोलीबारी की घटना की जांच करने एसएसपी, एसपी, सिटी डीएसपी समेत चुटिया और कोतवाली थाने के प्रभारी पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही हैं।

Share this News...