गम्हरिया,आईओसी मुख्यमार्ग के किनारे से ठेकाकर्मी का शव बरामद

गम्हरिया
गम्हरिया थाना पुलिस ने लार्ज सेक्टर स्थित आईओसी रोड से एक 24 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। शव को देखने से लगता है कि उसकी मौत किसी वाहन की चपेट में आने से हुई है। शनिवार को तड़के उसका शव लोगो ने देखा। उसके बाद गम्हरिया थाना को सूचित किया गया। पुलिस मृतक के जेब से आधार कार्ड बरामद किया। आधार कार्ड से उसकी पहचान चौका निवासी बृहस्पति मांझी के रूप में हुई है। बताया गया है कि मृतक बी के स्टील में ठेका कर्मी था। उसकी मौत कैसे हुई पुलिस जांच कर रही है। मृतक कई दिनों छुट्टी पर था। बाबजूद उसका शव कंपनी के समीप ही सड़क के किनारे पड़ा मिला। शरीर पर कोई चोट का निशान भी नही है। सिर्फ पैर में हल्की खरोच है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजकर इसकी सूचना परिजन को दे दिया है।

Share this News...