झारखंड सरकार बजट के प्रावधानों के अनुसार योजनाएं बना कर लाभ उठाए, 35 हज़ार करोड़ का प्रावधान

Jamshedpur,5 Feb: जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड सरकार केन्द्रीय बजट में अगले 25 वर्षों के लिए बनाए गए आर्थिक विकास स्वरूप को सही मामलों में धरातल पर उतारने का काम करे। इस वर्ष सेंट्रल टैक्स एवं ड्यूटी के devolution के मद में 27 हज़ार करोड़ रुपया झारखंड को उपलब्ध कराया जाएगा जो 2021-22 के BE 22 हज़ार करोड़ से लगभग 5 हज़ार करोड़ ज्यादा है।इसके अलावा भी वित्त आयोग के 2972 करोड़, समग्र शिक्षा अभियान के 1096 करोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 976 करोड़, गंगा रेजुवेनाशन के 187.5 करोड़ तथा ऊर्जा मद में 1771 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
श्री मुंडा आज अपने घोड़ाबंधा आवास पर बजट विज़न पर पत्रकारों को जानकारी दे रहे थे। उनके साथ ज़िला अध्यक्ष गुंजन यादव उपस्थित थे।

Share this News...