सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव विंदल मॉल के पास अभी-अभी फायरिंग की खबर है.मिली जानकारी के अनुसार तीन लोगों को गोली लगने की बात सामने आई है.सभी को तत्काल tmh लाया गया है, मिली जानकारी के अनुसार रेस्टोरेंट में घुसकर दो अपराधियों ने गोली चलाई है. करीब 10 राउंड गोली चलने की खबर सामने आ रही है.पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है.
