जिप उपाध्यक्ष मधुश्री व प्रतिनिधि सुनील विभिन्न गांवों में जाकर मां दुर्गा को किया नमन

चांडिल : सरायकेला खरसावां जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो व उनके प्रतिनिधि सह झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो ने नवरात्रि महोत्सव के पावन दिन महाष्टमी में बड़ा लापांग, पंडरा, तिरूलडीह, सपादा, हेरेमुड़ी, कुकरू, बेरासी सिरूम आदि गांव के मंदिर व पूजा पंडालों में जाकर मां दुर्गा को नमन करते हुए क्षेत्र की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो ने कहा कि भक्ति और आस्था में असीम शक्ति है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मांड व जीव जगत का संचालित नियम महाशक्ति रूपेण माता दुर्गा द्वारा रचित की गई है। श्रद्धापूर्वक मां भवानी का पूजा अर्चना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है। जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा कि प्राचीन हिंदू शास्त्र के अनुसार प्राचीन काल में ब्रह्मा, विष्णु व महेश के कहने पर आश्विन मास के शुक्ल पक्ष के अष्टमी तिथि को देवी दुर्गा ने दुर्गम नामक राक्षस का संहार किया था। उस दिन से ही शक्तिरूपेण माता दुर्गा का पूजन की प्रचलन मर्त्यालोक में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर चित्तरंजन महतो, रोहिण महतो, धीरज महतो, अशोक महतो, उकील चंद्र महतो, स्वपन महतो, रामनाथ महतो, कृष्ण चंद्र महतो, झुलन कुमार, पंचानन महतो, पापून महतो, मंगल महतो, राजेश साव आदि उपस्थित थे।

Share this News...