आदित्यपुर : क्या आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं? यह चर्चा बहुत तेज हैं. गुरुवार को रांची में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से उनकी मुलाक़ात हुई. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा भी मौजूद रहें. हालांकि डिप्टी मेयर अंकुर सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट को देखें तो उन्होंने इसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात कहा है. बावजूद इसके, राजनीतिक हलकों में चर्चा यही है कि अंकुर सिंह जल्द ही भाजपा का दामन थामने वाले हैं.
क्यों है चर्चा में दम?
भाजपा के बड़े नेताओं का अंकुर सिंह को समय-समय पर लगातार समर्थन मिलता रहा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य के पूर्व मुख्य्मंत्री अर्जुन मुंडा का समर्थन अंकुर सिंह को आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर के चुनाव में मिला था. ओड़िसा के पूर्व राज्य्पाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्य्मंत्री रघुवर दास का भी अंकुर सिंह को समर्थन और आशीर्वाद मिलता है। बीते जुलाई महीने में अंकुर सिंह ने राजधानी रांची में भाजपा के उपाध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद प्रदीप वर्मा से भी मुलाक़ात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया था. तब से ही डिप्टी मेयर अंकुर सिंह की भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोर पकड़ने लगी थी. अंकुर सिंह ईचागढ़ से तीन बार विधायक रहे अरविन्द सिंह उर्फ मलखान सिंह के भतीजा हैँ, जो लंबे समय तक भाजपा में रहे। उनके राजनीतिक अनुभव का अंकुर सिंह को भरपूर लाभ मिलेगा । अंकुर के पिता स्व प्रवीण सिंह को भी लोग पसंद करते थे।
