9 घंटों से नई दिल्‍ली AIIMS का सर्वर डाउन,हैक होने की आशंका, कई बड़ी हस्तियों के हैं रिकॉर्ड

एम्स दिल्ली का सर्वर नौ घंटे से डाउन है। यहां राष्ट्रपति, पीएम, मंत्रियों और अन्य प्रमुख व्यक्तियों का स्वास्थ्य डेटा रहता है। ऐसे में सर्वर हैक होने की आशंका बनी रहती है। साइबर क्राइम एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार एम्स दिल्ली का सर्वर आज सुबह 7 बजे से डाउन था। ओपीडी और नमूना संग्रह मैन्युअल रूप से संभाला जा रहा है, लेकिन उन लोगों के लिए नमूना प्रणाली जिनके पास विशिष्ट स्वास्थ्य पहचान प्रभावित नहीं है।
मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने में भी परेशानी हुई है। खबरों के अनुसार कई मरीजों को सर्वर डाउन होने की वजह से अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा सका है। आलम तो ये भी रहा कि कई मरीजे ऐसे भी थे जिन्हें ठीक होने के बाद भी सर्वर की खराबी की वजह से अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल सकी। सर्वर डाउन होने की वजह से मरीजों का जांच भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। 
एम्स में कई बड़ी हस्तियों के हैं रिकॉर्ड 
एम्स नई दिल्ली के सर्वर पर देश की सभी बड़ी और नामचीन हस्तियों के मेडिकल रिकॉर्ड और अन्य जानकारियां हैं। इसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और कई अन्य मंत्रियों का डेटा भी शामिल है। ऐसे में सर्वर पर मौजूद जानकारी काफी संवेदनशील मानी जा रही है। 

Share this News...