नेपाल त्रासदी में पोटका के दंपति लापता ,कोलकाता से 32 पर्यटकों के साथ गये थे मानसरोवर यात्रा पर

, किसी का पता नहीं

पोटका: नेपाल और तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद मानसरोवर यात्रा पर गए 32 भारतीय पर्यटकों के लापता होने की सूचना से परिजनों में चिंता का माहौल है। लापता पर्यटकों में पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दीपोखर निवासी 62 वर्षीय मानस कुमार घोष और उनकी पत्नी दीपाली सरकार भी शामिल हैं।जानकारी के अनुसार, दोनों कोलकाता से 32 सदस्यीय पर्यटक दल के साथ मानसरोवर यात्रा पर निकला था। यह यात्रा भारतीय एजेंसी ‘छोलो जाई ट्रैवल्स’ और ‘सम्राट टूर एंड ट्रैवल्स नेपाल’ के माध्यम से आयोजित की गई थी। बताया गया है कि बाढ़ आने से ठीक पहले सुबह करीब 7:45 बजे नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित इमिग्रेशन ऑफिस (अप्रवासन कार्यालय) के पास दोनों को आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद से उनका परिवार के सदस्यों से संपर्क पूरी तरह टूट गया है।घोष दंपति के लापता होने की खबर मिलते ही हल्दीपोखर स्थित उनके परिजनों में गहरी चिंता और बेचैनी है। शिक्षक अरुण सरकार सहित परिवार के अन्य सदस्य दोनों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। परिजनों ने संबंधित प्रशासन और राहत-बचाव एजेंसियों से लापता पर्यटकों की सुरक्षित तलाश और जल्द जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।
बताया जा रहा है कि लापता 32 सदस्यीय दल में पूर्व मंत्री मुकुल राय की पुत्रवधू समेत अन्य पर्यटक भी शामिल हैं। घटना के बाद सभी लापता पर्यटकों के परिजन उनकी सुरक्षित वापसी को लेकर चिंतित हैं।
परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि मानस कुमार घोष और दीपाली सरकार के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिले तो इन मोबाइल नंबरों पर तत्काल सूचना दें—

+91 9051348866
+91 8486841390
+91 6295978168
+91 8861158886

Share this News...