कोरोना देश में:एक्टिव केस घटने की रफ्तार धीमी पड़ी

नई दिल्ली 15 january देश में कोरोना के केस कम होने के साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में गिरावट की रफ्तार भी धीमी पड़ रही है। इस महीने दो हफ्ते बीत चुके हैं। इस दौरान सिर्फ 42 हजार 593 एक्टिव केस कम हुए हैं, जबकि दिसंबर के शुरुआती दो हफ्तों (3 से 17 दिसंबर) में 76 हजार 177 केस कम हुए थे। इस महीने सबसे ज्यादा 13 हजार 140 एक्टिव केस 4 जनवरी को कम हुए थे। बीते दो दिन से तो यह आंकड़ा 1000 के भी पार नहीं हो पाया है।

देश में गुरुवार को 15 हजार 677 संक्रमितों की पहचान हुई। 15 हजार 848 मरीज ठीक हुए और 189 की मौत हो गई। 373 एक्टिव केस कम हुए। अब तक कुल 1.05 करोड़ केस आ चुके हैं। इनमें से 1.01 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.51 लाख जान गंवा चुके हैं, जबकि 2.10 लाख का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

Share this News...