ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री के आवास में आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक शुरू.लॉकडाउन पर कुछ देर बाद बड़ा एलान

मुख्यमंत्री के आवास में आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक शुरू..Lockdown बढ़ाने को लेकर चल रही है बैठक। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ कई अधिकारी मौजूद।
13 मई को सुबह 6 बजे तक है lockdown,इसके बाद क्या होगा इसपर चल रही है बैठक।झारखंड में लॉकडाउन बढ़ाने या संपूर्ण लॉकडाउन लगाने पर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन अब से कुछ देर बाद बड़ा एलान करने वाले हैं। हाई लेवल कमेटी के साथ चर्चा के बाद सीएम संपूर्ण लॉकडाउन पर अहम फैसला करेंगे। इससे पहले 22 अप्रैल से 13 मई तक तीन चरण में झारखंड में लॉकडाउन लगा है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने पर आज निर्णय लिया जाना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान कोरोना नियंत्रण पर चर्चा होगी। संभावना जताई जा रही है कि झारखंड में लॉकडाउन की अवधि बढ़ेगी और सरकार नई पाबंदियों के साथ अभी और सख्ती बढ़ाएगी।

झामुमो के साथ कांग्रेस के कई नेता संपूर्ण लॉकडाउन के पक्ष में
सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता लगातार संपूर्ण लॉकडाउन के पक्ष में बातें करते रहे हैं लेकिन कांग्रेस शुरू से ही व्यावसायिक गतिविधियों को बाधित नहीं करने के पक्ष में रही। अब धीरे-धीरे यह धारणा भी बदल रही है और कांग्रेस के नेता भी संपूर्ण लॉकडाउन के पक्ष में बातें करने लगे हैं। पार्टी के कई कार्यकारी अध्यक्ष इस संदर्भ में अपनी बातें अलग-अलग मोर्चों पर भी रख चुके हैं। पार्टी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के लॉकडाउन संबंधी बयान से इन्हें बल मिला है।

Share this News...