झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी की धर्मपत्नी के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कमेटी के सदस्य पवन कुमार के माध्यम से टुन्नू चौधरी से टेलीफोन पर बात कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
