कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है इसलिए उसका अस्त हो गया – विष्णु देव साईं CM छत्तीसगढ़

दुमका , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है इसलिए आज उसका अस्त हो गया है। श्री साईं सोमवार को स्थानीय कन्वेंशन सेंटर में भारतीय जनता पार्टी के दुमका लोकसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार में कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में संलिप्त रही,चाहे कोयला घोटाला हो या कामन वेल्थ गेम्स घोटाला। श्री साईं ने कहा कि लेकिन अटल बिहारी वाजपेई की सरकार रहा हो या नरेंद्र मोदी की सरकार समाज के हर घर में विकास की रोशनी पहुंची है। इसलिए देश का विकास नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन कोई देश सेवा करने के मामले में जेल नहीं गए हैं बल्कि घोटाला में जेल गए गए हैं। वह यहीं नहीं रुके उन्होंने कि भाजपा के शासन काल में यहां उग्रवाद, नक्सल वाद खत्म करने के दिशा में पहल हुआ, विकास की गति तेज हुई लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार में झामुमो संलिप्त रही जिसके कारण कई नेता आज जेल में हैं। श्री साईं नरेंद्र मोदी के अबकी बार चार सौ पार के लक्ष्य पूरा करने के लिए दुमका से सुनील सोरेन को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी जी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सहयोगी तभी बनेंगे जब सुनील सोरेन यहां से जीत कर संसद पहुंचेंगे। वहीं सभा को संबोधित करते हुए सुनील सोरेन ने कहा कि सोरेन परिवार से विकास की उम्मीद नहीं कर सकते यह परिवार सिर्फ अपने ही परिवार का भला करतीं हैं। यहां के बालू, कोयला, पत्थर सब बेच दिया। भ्रष्टाचार को ऐसा बढ़ावा दिया कि अब जेल की हवा खानी पड़ रही है। वहीं सभा को पूर्व मंत्री डॉ लोइस मरांडी, राज पालिवाल, गणेश मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन दुमका जिला अध्यक्ष गौरव कांत ने किया। जबकि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बाटुल झा, पूर्व जिला अध्यक्ष निवास मंडल,पारितोष सोरेन, अमरेंद्र सिंह, अमिता रक्षित, मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में दुमका लोकसभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this News...