ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल के पिता गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी के बाद नंद कुमार बघेल के खिलाफ पुलिस ने यह एक्शन लिया है। रायपुर के डीडी नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। खास बात यह भी है कि नंद कुमार बघेल को रायपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जब से नंद कुमार बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी उसके बाद उनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को गिरफ़्तार किया गया। उन्हें ब्राह्मणों के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर रायपुर की एक अदालत में पेश किया गया।
आपको बता दें कि हाल में ही नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ लखनऊ में विवादित टिप्पणी की थी। उनकी टिप्पणी के बाद समाज के लोगों में काफी आक्रोश था। इसी को लेकर एफआईआर भी उनके खिलाफ दर्ज करवाया गया। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दिल्ली भी पहुंच गई। फिलहाल उन्हें मीडिया से दूर रखा गया है। खुद सीएम भूपेश बघेल ने हीं अपने पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। भूपेश बघेल ने कहा था कि पिता के रूप में उनका पूरा सम्मान है लेकिन माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this News...