चांडिल : करण महतो हत्याकांड के खिलाफ चांडिल थाना का घेराव

चांडिल। थाना क्षेत्र के रावताड़ा निवासी 19 वर्षीय करण महतो के हत्याकांड को लेकर क्षेत्र के लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। हत्या के चार दिन बीतने पर भी अबतक पुलिस द्वारा किसी की गिरफ्तारी अथवा किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने के आरोप में सैकड़ों लोगों ने रविवार शाम को कैंडल मार्च निकाला। थाना क्षेत्र के रावताड़ा से चांडिल थाना गेट तक सैकड़ों लोग जुलूस की शक्ल में कैंडल मार्च निकालकर थाने तक पहुंचा। वहीं, थाना के गेट के समक्ष बैठकर लोगों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की।

बता दें कि बीते 6 मार्च की तड़के चांडिल मुख्य मार्ग पर लेंगडीह सामने करण महतो का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। प्रथम दृष्टया पुलिस ने दुर्घटना बताया था। लेकिन मृतक के मोबाइल फोन पर पाए गए व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल तथा शव के निशानों को देखकर परिजनों ने हत्या का आशंका जताया है। वहीं, परिजनों ने चांडिल थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है। हत्याकांड में के राष्ट्रीय दल के नेता के हाथ रंगे होने की चर्चा जोरों पर है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी था।

Share this News...