कांदरबेड़ा चौक में बस और ट्रक में टक्कर, एक दर्जन यात्री घायल

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के एन एच 33 कांदरबेड़ा पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक में गुरुवार शाम एक यात्री बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में बस सवार एक दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नटराज बस रांची से जमशेदपुर आ रहे थे और कांदरबेड़ा चौक पर जैसे ही घूमे इस दौरान जमशेदपुर से रांची की ओर जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के पर छक्के उड़ गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायल को बस से बाहर निकाल कर एंबुलेंस के सहारे इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा। वही दुर्घटना की सूचना पर चांडिल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लिया। वही घटना के बाद चांडिल थाना प्रभारी डीलशन बीरुआ एमजीएम अस्पताल पहुंचकर घायल से मिले और दुर्घटना की जानकारी लिया।

Share this News...