महानगर BJP ने टाटा साहब की जयंती मनाई

Jamshedpur,3 March. BJP महानगर द्वारा टाटा समूह के संस्थापक जेएन टाटा जी की जयंती मनाई गई। विष्टुपुर स्थित जेएन टाटा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह ने कहा जमशेदपुर मजदूरो का शहर है और जमशेदपुर के लोगों के दिलों में टाटा साहब के प्रति अपार स्नेह एवं श्रद्धा है और इसी कारण प्रत्येक वर्ष 3 मार्च जेएन टाटा जी की जयंती को शहर एक उत्सव के रूप में मनाता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, सुधांशु ओझा, संजीव सिंहा, अनिल मोदी, जितेन्द्र राय, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, राजीव कुमार सिंह, प्रेम कुमार झा, बोल्टू सरकार, बिनोद राय, अजीत कालिंदी, बिनानंद सिरीका, संजय तिवारी, मनोज बाजपेयी आदि उपस्थित थे।

Share this News...