अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी के यौन शोषण के आरोपी भाजपा नेता जेल भेजे गये

चक्रधरपूर
मंगलवार की सुबह चक्रधरपुर के प्रभारी डीएसपी दिलीप खलको थाना पहुंचे और थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के साथ मिलकर आरोपी व पीड़िता से पूछताछ की। पूछताछ करने के बाद आरोपी संजय मिश्रा को जेल भेज दिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए चक्रधरपुर के प्रभारी डीएसपी दिलीप खलको ने बताया कि जांच के दौरान प्रथम दृष्टा में पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाया गया। पीड़िता द्वारा लगाया गया अश्लील वीडियो वायरल का आरोप भी सत्य पाया गया है। अन्य आरोपों के संबंध में उन्होंने कहा कि जांच का विषय है। जिसकी जांच की जा रही है।

मालूम हो की सोमवार को चक्रधरपुर थाना में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा के ऊपर यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया था। वहीं महिला खिलाड़ी ने चाईबासा कोर्ट में फर्त बयान भी दिया है। आरोपी के उपर 376 का मामला दर्ज किया गया। महिला खिलाड़ी ने शहर के चर्चित सागर होटल के एक रुम में यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला खिलाड़ी ने अप्रैल 2021 से यौन शोषण करने की बात कही है। बताया जाता है कि लंबे समय से ब्लैक मेल किया जा रहा था। महिला खिलाड़ी अपने मां के साथ चक्रधरपुर थाना पहुंची थी। थाना में मामला दर्ज करने के बाद वह चाईबासा कोर्ट में जाकर बयान दी। फिर भाजपा नेता संजय मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share this News...