जमशेदपुर
जमशेदपुर अधिवक्ता बाबा साहेब अम्बेडकर मंच, द्वारा आज अम्बेडकर चौक, ओल्ड कोर्ट के नजदीक,माल्यार्पण कर अम्बेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर बाबा की जीवानी, उनके आदर्शो, उनके पथ चिन्ह मार्गो पर चलने, भारत देश, झारखण्ड राज्य, साथ ही समाज मे अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने जैसे विषयो पर विचार विमर्श हुआ, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व लोक अभियोजक जयप्रकाश ने माल्यार्पण किया। साथ ही मंच के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं मंच के कार्यकारिणी सदस्य एवं सभी अधिवक्ता गण के द्वारा माल्यार्पण का कार्यक्रम संपन्न हुआ.कार्यक्रम को सफल बनाने में गणेश टुडू, पवन कुमार,प्रदीप महतो हेमंत कुमार,रमेश कुमार, महेश कुमार,राजेश प्रमाणिक, ललित गोप एवं अन्य की भूमिका रही.
