रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा हुजूम, नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता और झारखंड मुक्ति मोर्चा की वरिष्ठ नेता परिवार से जुड़ीं स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन के बाद रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा.

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार समेत राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री, विधायक, पूर्व मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की. राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.
इस दौरान मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, सांसद विजय हांसदा, सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो समेत कई विधायक, पूर्व मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. सभी ने स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की.

Share this News...