औद्योगिक क्षेत्र में खाली प्लॉट बना सफेदपोश की डंपिंग साइट! फाउंड्री का जला बालू खुले में उड़ाकर जनस्वास्थ्य से खिलवाड़, जेसीबी से पानी पाइप भी तोड़ा, सड़क रहती जलमग्न

फेज-1 में दूसरे के प्लॉट पर औद्योगिक कचरे का ढेर;* *जियाडा और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की निगरानी पर सवाल

*जमशेदपुर* : सफेदपोश फाउंड्री किंग और स्क्रैप माफिया द्वारा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज – 1 में अपनी फैक्ट्री का कचड़ा और अवशिष्ट, आदि को बगल के खाली प्लॉट पर फेंक देने से पूरे परिवेश में प्रदूषण फैल रहा है। अवशिष्ट के रूप में फाउंड्री का जला बालू खुले में फेंक देने से वह चारों ओर उड़ता है जो पर्यावरण और जन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक होता है। यह भी देखा जाता है कभी-कभी जे सी बी लगा कर कचड़ा वाले जले बालू को फिलिंग अथवा किसी अन्य कार्य के लिए उठाया जाता है तब जमीन के नीचे पी एच इ डी द्वारा बिछाया गया पानी पाइप टूट या फट जाता है जिस कारण पानी की बर्बादी तो होती ही है, सड़क पर बह कर खतरनाक हालत पैदा करता है। इस प्रकार सफेदपोश खुले आसमान और नीचे धरती को अपनी जागीर समझ बैठा है जहां प्रदूषण फैलाता है ,जबकि वह खाली प्लॉट उसका नहीं है। आश्चर्य है इस ओर न जियाडा का ध्यान गया है, न प्रदूषण नियंत्रण परिषद का। सफेदपोश के एक से एक कारनामे सामने आने के बाद उम्मीद की जाती है इसको संरक्षण देने वाले संघ और संगठन को भी शर्म आए जो जनहित ,जन जागरूकता संस्कृति, सभ्यता की अलख जगाने ,चरित्र निर्माण तथा उद्यमी हितों की बात और काम करते हैं। ….जारी

Share this News...