734 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छपामारी के बाद कल देर रात ज्ञानचंद अग्रवाल उर्फ़ बबलू जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल को ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है.रांची टीम ने बुधवार सुबह झारखंड और पश्चिम बंगाल में एक साथ छापेमारी की थी.
करीब 500 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी घोटाले की जांच के दूसरे चरण में ईडी ने जमशेदपुर में कारोबारी ज्ञान चंद जायसवाल और संजय पारिख से जुड़े ठिकानों पर तलाशी शुरू की। दोनों को पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था।
जांच एजेंसी ने जमशेदपुर के तीन और पश्चिम बंगाल के चार ठिकानों पर कार्रवाई की। यह कोलकाता के कारोबारी शिव कुमार देवड़ा और अन्य आरोपियों से जुड़े मामले की जांच का हिस्सा है।
ED की टीम ज्ञान चंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल, उनके अकाउंटेंट संजय पारेख और संबंधित लोगों के ठिकानों पर पहुंची।
जांच में पता चला कि बिना असली माल की सप्लाई के ऐसी कंपनियों से इनवाइस लिए गए, जिनका अस्तित्व नहीं था। इन फर्जी इनवाइस से नकली जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने का आरोप है।
छापेमारी के दौरान ED टीमें दस्तावेज, कारोबारी रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही हैं। अब तक क्या मिला, इसकी आधिकारिक जानकारी ED ने नहीं दी है।
