जमशेदपुर, 30 सितम्बर (रिपोर्टर): रूद्रा म्यूजिक एकेडमी की ओर से संगीत प्रेमियों के लिए तीन अक्टूबर को सिदगोड़ा टाउन हॉल में संगीतमय कार्यक्रम ‘सुरमयी शाम -कर्णप्रिय मधुर गीतों की श्रृंखला’ का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में मिसेज एशिया इंडिया 2026 ज्योत्सना सरकार भाग लेंगी.
बुधवार की शाम केबुल कालोनी स्थित सीडब्ल्यूसी क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में रूद्रा म्यूजिक एकेडकी में डायरेक्टर व आयोजक रूद्र प्रताप मुखी ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी कि कार्यक्रम में रूद्रा म्यूजिक एकेडमी से जुड़े बालक व बालिकाएं अपनी गायन, वादन व मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. खासकर बालिकाओं की सशत्त व आकर्षक प्रस्तुतियांं कार्यक्रम का आकर्षण का केन्द्र रहेंगी. वे कहा कि बालक व बालिका अपनी मधुर आवाज, आत्मविश्वास व मंचीय प्रतिभा के माध्यम से ये प्रतिभाशाली कलाकार संगीत के क्षेत्र में नई संभावनाओं को सामने रखेंगी. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने व बड़े मंच पर अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बॉलीवुड, लाइट म्यूजिक, क्षेत्रीय गाने व अन्य संगीतमय प्रस्तुतियों के साथ अलग-अलग वाद्ययंत्रों की प्रस्तुतियों भी देखने-सुनने को मिलेंगी. कार्यक्रम में महिला प्रतिभागियों की विशेष प्रस्तुतियों के माध्यम से उनकी कला, आत्मविश्वास व मंचीय क्षमता को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा जिससेजमशेदपुर में भी नई पीढ़ी व जेन जी शिक्षा के साथ एक एक्ट्रा करिकुलम के रूप में संगीत को अपनाए व संगीत के प्रेम को जिंदा रखें. इस मौके पर आयोजक रुद्र प्रताप मुखी, रितेश यादव, मनीषा सोरेन, सोनिया, हनुमंत राव, हरेन्द्र साहू, अरुण सरकार व अन्य मौजूद थे.
