धनराज परिमल नाथवानी अब समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद होंगे। उनके पिता परिमल नाथवानी झारखंड से
भाजपा के समर्थन से राज्यसभा पहुंचे। अंबानी परिवार का अति विश्वस्त है नाथवानी परिवार। रिलांयस इंडस्ट्रीज का ग्रुप प्रेसिडेंट धनराज नाथवानी द्वारकाधीश मंदिर प्रशासनिक समिति के उपाध्यक्ष हैं और अमित शाह के बाद और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने।
समाजवादी पार्टी ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव के दो उम्मीदवारों के नाम की षोषणा की. इसमें एक नाम रामगोपाल यादव हैं, जो किसी परिचय के मोहताज नहीं. लेकिन दूसरे नाम हैं- धनराज परिमल नथवानी. सपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा करते हुए बताया कि वो आज ही 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे. धनराज परिमल नथवानी कौन हैं, जिन्हें सपा ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया, आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में.
गुजरात के रहने वाले हैं धनराज परिमल नथवानी
धनराज परिमल नथवानी गुजरात के रहने वाले हैं. वो बड़े व्यापारिक घराने से ताल्लुक रखते हैं. वो रिलायंस ग्रुप से भी जुड़े हैं. उनके पिता परिमल नथवानी भी राज्यसभा के सांसद हैं. कुछ महीनों पहले ही परिमल नथवानी झारखंड से राज्यसभा पहुंचे हैं. धनराज परिमल नथवानी गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं
