जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में शनिवार अपराह्न करीब सवा एक बजे को अपराधियों ने सरेआम फायरिंग की । मॉल के यूडीपी रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी। घटना में झामुमो नेता डोमिनिक सैमसंग समेत दो अन्य जमीन कारोबारियों के घायल होने की सूचना है. इनमे मानगो के दो कारोबारी बताये जाते है.

फायरिंग के बाद मॉल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। तीनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल और मॉल परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं
फायरिंग के पीछे की वजह क्या है और वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी कौन थे, इसका फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार तीन लोग उक्त रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे तभी बाइक पर सवार अपराधी वहां पहुंचे और करीब 10 राउंड गोली चलने की खबर आ रही है इस. फायरिंग में वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है सभी को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है.
