पिछले 24 घंटे के अंदर हुई डकैती और चोरी की दो आपराधिक घटनाओं के विरोध में आज गोलमुरी बाजार बंद है.व्यापारियों ने अपनी दुकान एवं प्रतिष्ठान बंद रखकर इन घटनाओं का विरोध किया.गुरुवार को गोलमुरी बाजार स्थित केनरा बैंक में भीषण डकैती हुई थी जिसमें डकैत करीब 33 करोड़ का सोना और 42 लाख नकद लूट कर ले गए दिन दहाड़े हुई इस घटना से अभी लोग उबरे भी नहीं थे कि बैंक की शाखा से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक सोनार की दुकान में रात के समय सेंधमारी कर चोरी कर ली गई.इन दोनों घटनाओं के बाद व्यापारियों कारोबारी में भय का माहौल व्याप्त है. न दिन में दुकान सुरक्षित है और रात में. इसी बात को लेकर आज उनकी ओर से बंद का आह्वान किया गया.सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह,भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार आदि इस दौरान बंद समर्थकों के समर्थन में सड़क पर उतरे.
