अनिरुद्ध त्रिपाठी ‘अशेष’ को श्रेष्ठ हिन्दी शिक्षक सम्मान

 

जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की कार्यकारिणी नेहिंदी दिवस समारोह के उपलक्ष्य में श्रेष्ठ हिन्दी शिक्षक सम्मान  अनिरुद्ध त्रिपाठी ‘अशेष’ को प्रदान करने का निर्णय लिया है। उपरोक्त सम्मान 12 सितम्बर को आयोजित हिन्दी शिक्षक कार्यशाला में प्रदान किया जाएगा।
सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र, सम्मान पत्र, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवम् 11000₹ की राशि का चेक प्रदान किया जाएगा।

अशेष : एक परिचय

पूरा नाम:- अनिरुद्ध त्रिपाठी ‘अशेष’
जन्म-तिथि:- 8 अक्टूबर, 1959
ग्राम:- मोहन पौहरिया,
थाना:- बड़हल गंज,
जिला:- गोरखपुर,
प्रांत:- उत्तर प्रदेश।
माता का नाम:- स्वर्गीया प्यारी देवी।
पिता का नाम:- स्वर्गीय बजरंगी तिवारी।

शैक्षणिक योग्यता:-
मैट्रिक, 1975, श्रीराम अधार सिंह माध्यमिक विद्यालय, डेरवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
इण्टरमीडिएट:- 1977, दुग्धेश्वर नाथ इण्टरमीडिएट काॅलेज, रुद्रपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश।
कला स्नातक :- 1980, नेशनल डिग्री काॅलेज, बड़हल गंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
शिक्षा स्नातक:- 1986, लोयोला काॅलेज ऑफ एजुकेशन, जमशेदपुर, झारखण्ड।
आचार्य, संस्कृत साहित्य:- 2008, श्रीनाथ सं० म० वि०, रसड़ा, बलिया,
सम्पूर्णानन्द-संस्कृत-विश्वविद्यालय:, वाराणसी, उत्तर प्रदेश।
कला स्नातकोत्तर:- 2012, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय।

आजीविका-स्वरूप एवम् कर्मक्षेत्र:-
शिक्षण कार्य:- 1987-2018, जमशेदपुर, झारखण्ड।

अभिरुचि:-
(क) विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में यदा-कदा स्वतन्त्र लेखन।
विधा:- कविता, कहानी, निबंध, समीक्षा, संस्मरण आदि।
भाषा:- हिन्दी और भोजपुरी।
(ख) आध्यात्मिक व्याख्यान। देश-देशान्तर के विभिन्न नगरों में श्रीरामचरितमानस एवम् श्रीमद्भगवद्गीता आदि पर अनेक व्याख्यान।

संबद्धता:-
प्रांतीय अध्यक्ष :- विश्व भोजपुरी सम्मेलन, झारखण्ड इकाई।
उपाध्यक्ष :- जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद्।
महासचिव :- हिन्दी साहित्य-कला परिषद्, जमशेदपुर।
परामर्श सदस्य:- सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद्, जमशेदपुर।
संस्थापक:- ‘जमशेदपुर मानस विद्यापीठ’
संस्थापक महासचिव:- ‘प्रज्ञा भारती’ (सांस्कृतिक समन्वय संस्थान) जमशेदपुर।
सम्प्रति आत्मचिन्तन और यदा-कदा स्वतन्त्र लेखन।

प्राप्त पुरस्कार और सम्मान:-
(क) भोजपुरी भाषा-साहित्य में अवदान हेतु:-
– ‘वागीश्वरी प्रसाद’ एवम् ‘राम नगीना राय’ पुरस्कार, अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन, पटना, बिहार।
– ‘सरयू रत्न सम्मान’ मुक्तिपथ, बड़हल गंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
-‘ आचार्य विद्यानिवास मिश्र लोककवि सम्मान’, श्रीन्यास वाराणसी, उत्तर प्रदेश।
(ख) हिन्दी भाषा-साहित्य में अवदान हेतु:-
– ‘साहित्य सेवी सम्मान’, सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन, जमशेदपुर।
– ‘हिन्दी सेवी सम्मान’, डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान, जमशेदपुर।
– ‘हिन्दी-भोजपुरी सेवा सम्मान’, हिन्दी साहित्य-कला परिषद्, जमशेदपुर।
– ‘के० के० सिंह स्मृति सम्मान’, सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद्, जमशेदपुर।
– ‘हिन्दी रत्न सम्मान’, संजय सेठ, सांसद राँची लोकसभा क्षेत्र, झारखण्ड।

प्राप्त उपाधि:-
– ‘विद्यावाचस्पति’, थावे विद्यापीठ, गोपाल गंज, बिहार।

प्रकाशित कृतियाँ:-
– प्रेमायन (भरत-चरित पर आधारित भोजपुरी महाकाव्य) 1995
– धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे (भोजपुरी प्रबंध काव्य) 2008
– श्रीरामचरितमानस में क्रियायोग (हिन्दी) 2010
– क्रियायोग गीतावली (हिन्दी) 2012
– श्रीहनुमानचालीसा : एक दृष्टि (हिन्दी) 2017
– मानस के आलोक में अष्टावक्रगीता : एक मीमांसा,
भाग-1, 2023
– भोर गढ़ता सम्वाद (अशेष : एक साक्षात्कार) 2024

Share this News...