हावड़ा से मुंबई-,दिल्ली से कोलकाता तक सफर होगा सुपरफास्ट, कैबिनेट ने 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को दी मंजूरी

झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

 

केंद्रीय कैबिनेट ने देशभर में 7 नए हाई डेंसिटी रेल नेटवर्क(HDN) कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है. रेल मंत्री

अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट ब्रीफिंग में इसकी घोषणा की. इन कॉरिडोर के विकसित होने के बाद देश के प्रमुख

महानगरों के बीच रेल कनेक्टिविटी और माल परिवहन दोनों में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “अगर हम सबसे अहम रेलवे कॉरिडोर पर नजर डालें तो 11,000 किलोमीटर

लंबे, 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर हैं. इन हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को 4-लेन (क्वाड्रुपलिंग) का बनाया जा रहा है और कई

दूसरे कॉरिडोर पर भी काम हो रहा है. ये आने वाले समय में बहुत ज्यादा ट्रैफिक संभालेंगे. दिल्ली से मुंबई,

मुंबई से चेन्नई, चेन्नई से कोलकाता और कोलकाता से मुंबई – यह ‘गोल्डन क्वाड्रिलैटरल’ है. ये 7 कॉरिडोर

रेलवे ट्रैफिक का लगभग 40% हिस्सा संभालते हैं. इन कॉरिडोर में से लगभग 2000 किलोमीटर पहले ही

4-लेन का हो चुका है. लगभग 5000 किलोमीटर पर काम चल रहा है या उसे मंजूरी मिल चुकी है और बाकी

4000 किलोमीटर को अंतिम मंजूरी मिलने की प्रक्रिया चल रही है.”
ये हैं 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर

दिल्ली-हावड़ा (कोलकाता) HDN कॉरिडोर
मुंबई-हावड़ा (कोलकाता) HDN कॉरिडोर
दिल्ली-मुंबई HDN कॉरिडोर
दिल्ली-गुवाहाटी HDN कॉरिडोर
दिल्ली-चेन्नई HDN कॉरिडोर
हावड़ा-चेन्नई HDN कॉरिडोर
मुंबई-चेन्नई HDN कॉरिडोर

किन शहरों की कनेक्टिविटी होगी सुपर फास्ट

1. दिल्ली-हावड़ा कॉरिडोर: यह कॉरिडोर दिल्ली और कोलकाता के बीच यात्रा को नई रफ्तार देगा. यह कॉरिडोर

कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर, पटना और आसनसोल जैसे शहरों के बीच कनेक्टिविटी

आसान कर देगा.

2. मुंबई-हावड़ा कॉरिडोर: पूर्वी और पश्चिमी भारत को जोड़ने वाला यह अहम कॉरिडोर कई औद्योगिक शहरों से

होकर गुजरेगा. यह रेल कॉरिडोर खड़गपुर, टाटानगर, बिलासपुर, रायपुर, नागपुर, भुसावल और कल्याण होते हुए

मुंबई तक कनेक्ट करेगा.

3. दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर: देश की दो सबसे बड़ी आर्थिक राजधानियों को हाई स्पीड नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. यह

कॉरिडोर मथुरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा और सूरत होते हुए मुंबई तक जाएगा.

4. दिल्ली-गुवाहाटी कॉरिडोर: उत्तर भारत और पूर्वोत्तर के बीच तेज रेल कनेक्टिविटी के लिए सरकार नया

सुपरफास्ट रेल कॉरिडोर बना रही है. यह कॉरिडोर मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा, कटिहार और न्यू

जलपाईगुड़ी होते हुए गुवाहाटी तक जाएगा.

5. दिल्ली-चेन्नई कॉरिडोर: उत्तर और दक्षिण भारत के बीच एक नया हाई स्पीड रेल नेटवर्क डेवलेप किया

जाएगा. यह नेटवर्क आगरा, ग्वालियर, झांसी, भोपाल, नागपुर, बल्लारशाह और विजयवाड़ा होते हुए चेन्नई तक

जाएगा.

6. हावड़ा-चेन्नई कॉरिडोर: पूर्वी तट के महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ने वाला कॉरिडोर भुवनेश्वर, खुर्दा रोड, ब्रह्मपुर और

विशाखापट्टनम होते हुए चेन्नई तक जाएगा.

7. मुंबई-चेन्नई कॉरिडोर: पश्चिमी और दक्षिण भारत के बीच तेज कनेक्टिविटी वाला यह कॉरिडोर पुणे, कल्याण,

वाडी, गुंटकल और रेणिगुंटा होते हुए चेन्नई तक जाएगा.

Share this News...