कोल इंडिया परिवार का वृक्षारोपण

अखिल भारतीय कोल अधिकारी संगठन की जमशेदपुर इकाई एवं कोल इंडिया परिवार जमशेदपुर के सदस्यों के द्वारा आयोजित आज ब्रह्मानंद हॉस्पिटल समीपस्थ पुर्णिमा नेत्रालय , जमशेदपुर के प्रांगण में  वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ l पूर्णिमा नेत्रालय महाप्रबंधक  रामाशीष पाठक समेत उनके कई चिकित्सक,अधिकारी, स्टाफ, सुरक्षाकर्मी आदि ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवम् जरूरी सुविधाएं भी प्रदान की। वृक्षारोपण कार्यक्रम में कोल परिवार जमशेदपुर की तरफ से  उत्तमजीत सिंह कलसी,  ज्ञान शंकर सिंह,  आर के सिन्हा ,  राजीव रंजन ,  रमा शंकर सिंह एवं  मनोज कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दियाl ज्ञात हुआ है कि कोल इंडिया परिवार इस वृक्षारोपण मुहिम को और तेजी से आगे बढ़ाएगा l

Share this News...