45 लाख के मुआवजे पर अड़े ग्रामीण,नौ घँटे से जाम है टाटा हाता मुख्य मार्ग,ग्रामीणों के कब्जे में ट्रक चालक

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के टाटा हाता मुख्य मार्ग के पावरू पहाड़ के समीप हुए सड़क दुर्घटना के बाद मिलन मंडल (25 वर्ष ) की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा किया गया सड़क जाम 9 घँटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जारी है ग्रामीणों ने ट्रक मालिक एवं शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड से 45 लाख रुपये मुआवजा एवं पीड़ित परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग पर अड़े है जबकि वाहन मालिक एवं कम्पनी का कोई प्रतिनिधि समाचार लिखे जाने तक वार्ता हेतु नही पहुंचा है .प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास कर रहे है पर जाम हटाने के लिए कोई भी राजी नहीं है .आक्रोशित ग्रामीणों के पिटाई के बाद ट्रक चालक भी घायल है जिसे प्रशासन द्वारा इलाज हेतु ले जाने का प्रयास किया जा रहा है पर ग्रामीण इस बात को भी नही मांन रहे है अबतक चालक घटनास्थल पर ही मौजूद है प्रशासन के वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए है पर पांच घँटे बीत जाने के बावजूद भी सड़क जाम है जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई है ग्रामीणों को आवागमन में भी काफी परेशानी हो रही है .

Share this News...