जमशेदपुर, 27 अगस्त (रिपोर्टर) : माधुरी दीक्षित के प्रशंसक और समाजसेवी पप्पू सरदार हमेशा वैसे लोगों के साथ दर्द साझा करते हैं जिनको उनके अपनोंं ने ही ठुकराया है। उन्होंने हर साल की तरह इस बार भी सुंदरनगर स्थित चेशायर होम पहुंचकर सादगी और प्रेम के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और वहां विशेष महिलाओं ओर बच्चियों केसंग दर्द बांटा। उन्होंने वहां रहनेवाली विशेष (दिव्यांग) बच्चियों और सिस्टरों से कलाई पर रक्षासूत्र बंधवाया. पप्पू सरदार ने एक स्नेही भाई का फर्ज निभाते हुए सभी का मुंह मीठा कराया और उन्हें उपहार भेंट की.
उन्होंने कहा कि जो स्नेह और आत्मिक सुकून मुझे चेशायर होम आकर मिलता है, वह कहीं और नहीं मिल सकता. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हर त्योहार पर इन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला सकूं, ताकि वे खुद को कभी अकेला न समझे. उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्हें सिने तारिका माधुरी दीक्षित ने भी राखी बांधी है. चेशायर होम की प्रमुख सिस्टर ने पप्पू सरदार के इस समर्पण की सराहना करते हुए बताया कि यहां के बच्चे हर त्योहार पर उनका बेसब्री से इंतजार करते हैं. पप्पू सरदार वर्ष 1996 से लगातार हर साल यहां आकर राखी बंधवाते हैं और खुशियां बांटते हैं.
