वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर वरिष्ठ फोटोग्राफरों का सम्मान

जमशेदपुर, 19 अगस्त 2026। फोटोग्राफर सोसायटी ऑफ झारखंड की ओर से बुधवार को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर के वरिष्ठ एवं अनुभवी फोटोग्राफरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं फोटोग्राफरों द्वारा चमकता आईना के संपादक जयप्रकाश राय एवं वरिष्ठ फोटोग्राफरों ने दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद कैमरे को माला पहनाकर फोटोग्राफी के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया तथा केक काटकर वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया गया।
समारोह के दौरान संगीत का रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसका उपस्थित फोटोग्राफरों ने आनंद लिया। कार्यक्रम में फोटोग्राफर सोसायटी ऑफ झारखंड के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में फोटोग्राफर शामिल हुए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि फोटोग्राफी केवल तस्वीर खींचने की कला नहीं, बल्कि समाज, संस्कृति और इतिहास को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम का उद्देश्य फोटोग्राफरों के योगदान को सम्मान देना और फोटोग्राफी के क्षेत्र में एकजुटता एवं भाईचारे को मजबूत करना है  समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Share this News...