नितिन नवीन की टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी बनी संगठन महामंत्री, jharkhand के प्रदीप वर्मा सचिव

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम का ऐलान हो गया है. इस टीम में  कई बड़े चेहरों की एंट्री हुई है, जिनमें राम माधव, स्मृति ईरानी जैसे नेता शामिल हैं. इन दोनों नेताओं समेत कुल 13 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा अमेठी की सांसद रहीं स्मति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. उनके अलावा त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब की भी एंट्री हुई है. पार्टी ने कुल 7 राज्यों से 8 महामंत्री बनाए हैं और सबसे ज्यादा दो नेता यूपी के शामिल हुए हैं. इनमें स्मृति ईरानी के अलावा हरीश द्विवेदी भी शामिल हैं.

नितिन नवीन की इस टीम में कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से 6 महिला हैं. इस तरह यह आंकड़ा 33 फीसदी से भी कहीं ज्यादा और करीब 50 पर्सेंट का है. इसके अलावा एक महिला नेता के तौर पर स्मृति ईरानी को महामंत्री बनाया गया है. चार महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव के तौर पर एंट्री दी गई है. दो मुस्लिम नेताओं को भी नितिन नवीन की टीम में मौका मिला है. हरीश द्विवेदी को मौका देने को यूपी में ब्राह्मण वोटों के लिए चल रही लामबंदी से भी जोड़कर देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश में अगले कुछ महीनों में ही चुनाव होने वाले हैं. इसके अलावा स्मृति ईरानी ने अमेठी में राहुल गांधी को 2019 में हराकर सांसदी पाई थी, लेकिन 2024 में हार के बाद से वह संगठन और सरकार दोनों से ही दूर थीं.

स्मृति ईरानी समेत कौन-कौन से नेता बने महामंत्री

1. विनोद तावड़े
2. सुनील बंसल
3. बिप्लब कुमार देब
4. स्मृति ईरानी
5. सतीश पूनिया
6. गजेंद्र पटेल
7. हरीश द्विवेदी
8. संजय भाटिया

किन नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया

1. वसुंधरा राजे सिंधिया
2. तीरथ सिंह रावत
3. राम माधव
4. बैजयंत जय पांडा
5. डी पुरंदेश्वरी
6. रेखा वर्मा
7. वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी
8. भारती प्रवीण पवार
9. सरदार मनप्रीत सिंह बादल
10. लाल सिंह आर्य
11. प्रो एम नागराज
12. प्रो तारीक मंसूर
13. मधुचंद्रा कार

Share this News...