परसुडीह के गदरा में दिनदहाड़े 6500 हजार समेत लाखों के गहनों की  चोरी

 

जमशेदपुर : 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के दिन छोटा गोविंदपुर गदरा गोकुल (अंबेडकर नगर) में राजा शर्मा के घर में दिनदहाड़े चोरी हो गई।
पारेर वालों ने बताया कि राजा शर्मा का पूरा परिवार शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निजी कार्य से सपरिवार परसुडीह मार्केट गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाकर लगभग ₹6500 हजार नगद समेत करीब 7–8 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
स्वतंत्रता दिवस के दिन हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय, चिंता और रोष का माहौल है। दिनदहाड़े इस प्रकार की घटना होना निश्चित रूप से गंभीर चिंता का विषय है। रश्मि शर्मा ने घटना की लिखित शिकायत परसुडीह थाना में की है।

Share this News...