सेवानिवृत कोल इंडिया अधिकारियों का सावन मिलन समारोह

जमशेदपुर 12 अगस्त ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कोल एग्जिक्यूटिव्स के बैनर तले जमशेदपुर स्थित रिटायर्ड कोल अधिकारियों एवं उनके परिवारों ने स्थानीय एक होटल में धूम धाम से सावन मिलन समारोह मनाया । इस दौरान एक आकर्षक रैम्प शो का भी आयोजन किया . इसके अतिरिक्त ठुमरी गायन, कविता पाठ, तरह तरह के खेलों का भी आयोजन हुआ . अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कवि सुशील कु ठाकुर ‘ शाहिल का कविता पाठ एवं शास्त्रीय संगीत गायिका श्रीमति मालिनी चौधरी के ठुमरी गायन ने सबों का मन मोह लिया .
इस फोरम के संयोजक सेवानिवृत महाप्रबंधक पी के सिंह राठौड़ हैं . यह संस्था सेवा के दरम्यान और सेवा के बाद भी कोल अधिकारियों और कोल इंडिया प्रबंधन के बीच सेतु का काम करते हुए अधिकारियों के हितों की रक्षा करता है .कार्यक्रम में उपस्थित वयोवृद्ध एस के सेनगुप्ता, श्रीमति अदिति सेनगुप्ता परिवार सहित , श्रीमति रत्ना सिकदर , उत्तमजीत सिंह कलसी, श्रीमति सुखवंत कौर, राजीव रंजन, श्रीमति शिखा सिंह, बासुदेव चौधरी, श्रीमति सरोज चौधरी, ज्ञान शंकर सिंह, श्रीमति अंजलि सिंह, रमा शंकर सिंह, श्रीमति अनिता सिंह, विश्व देेव पाकरासी, श्रीमति अपर्णा पाकराशी, राम लखन प्रसाद, श्रीमति नीलम प्रसाद, डॉ एन के पति, आर पी सिंह , श्रीमति विभा सिंह , श्री एवं श्रीमति आर एस शर्मा, आर के शर्मा एवं मनोज कुमार ने प्रमुखता से भाग लिया .

 

Share this News...