Ranchi: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहा छात्रों का आंदोलन सोमवार को उस मुकाम पर पहुंच गया, जहां सरकार और छात्रों के बीच टकराव सीधे विधानसभा की चौखट तक दिखाई दिया. विधानसभा का मॉनसून सत्र चल रहा था और इसी बीच हजारों छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विधानसभा घेराव के लिए सड़क पर उतर आए. इसी बीच रांची में तेज बारिश को देखते हुए कुछ छात्र वापस लौटने लगे हैं.
सुबह से ही रांची में माहौल तनावपूर्ण रहा. छात्रों को विधानसभा की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने कई स्तर पर बैरिकेडिंग की थी. लेकिन छात्रों की भीड़ आगे बढ़ती रही. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगह धक्का-मुक्की और झड़प हुई. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. आंसू गैस के गोले छोड़े गए और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया.

विधानसभा के बाहर डटे अभ्यर्थी
सबसे बड़ा सवाल यह रहा कि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद छात्र पीछे नहीं हटे. प्रदर्शनकारी विधानसभा के गेट नंबर 1 तक पहुंच गए और वहां नारेबाजी शुरू कर दी. छात्रों का कहना है कि वे सिर्फ अपनी परीक्षाओं में पारदर्शिता और न्याय की मांग कर रहे हैं. विधानसभा के बाहर बढ़ते तनाव के बीच सदन की कार्यवाही भी प्रभावित हुई और विधानसभा स्थगित किए जाने की खबर सामने आई.
इस पूरे घटनाक्रम का राजनीतिक असर भी देखने को मिला. इससे पहले मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक नवीन जायसवाल और सीपी सिंह समेत कई भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया. उन्हें खेलगांव स्थित कैंप जेल ले जाया गया. भाजपा ने इसे सरकार की दमनकारी कार्रवाई बताया और छात्रों के आंदोलन के समर्थन में अपनी लड़ाई जारी रखने की बात कही.
यानी सोमवार को रांची में आंदोलन के दो मोर्चे दिखाई दिए. एक तरफ भाजपा मुख्यमंत्री आवास के बाहर सरकार को घेर रही थी, तो दूसरी तरफ छात्र विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे. दोनों का केंद्र JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा रहा.
छात्रों से शांतिपूर्वक आंदोलन की अपील
इसके अलावा रांची एसएसपी वो भी यहां पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को देख रहे हैं और लगातार छात्रों को समझाने
की कोशिश की जा रही है औ उन्हें उग्र होने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस प्रशसन के द्वारा
लगातार यह प्रयास किया जा रहा है छात्रों का आंदोलन शांतिपूर्वक संपन्न हो. साथ ही पुलिस की ओर से
लगातार अपील भी की जा रही है लेकिन जो चीजें सामने आ रही है, उसमें यही कहा जा रहा है एक तरह
विधानसभा से मुख्यमंत्री का काफिला यहां से गुजर रहा है.
वही छात्र लगातार यहीं मांग कर रहे हैं कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा की जांच सीबीआई से कराई जाए. हालांकि
सरकार ने छात्रों की इस मांग को मान लिया है लेकिन इससे छात्र संतुष्ट नहीं हैं और छात्र लगातार आंदोलन
कर रहे हैं. सोमवार सुबह से ही छात्र कई बैरिकेडिंग पार करके विधानसभा के गेट नंबर-1 के पास पहुंच चुके हैं.
सरकार द्वारा आंदोलन समाप्त करने की अपील
वहीं सरकार की ओर से लगातार बोला जा रहा है कि छात्र अपना आंदोलन समाप्त करें. दरअसल, छात्रों का
आंदोलन नाटकीय रूप से चल रहा है. पूरे झारखंड से तिरंगा लहराते हुए छात्रों का समूह यहां पहुंचा है.
