पवन कुमार द्वारा स्थापित गुरुजी की प्रतिमा का दर्शन करने सोनारी कार्यालय पहुंचे CM हेमंत सोरेन 

 

जमशेदपुर, 8 अगस्त
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को जमशेदपुर के सोनारी स्थित कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने झामुमो के केंद्रीय सदस्य पवन कुमार द्वारा स्थापित पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की प्रतिमा का दर्शन कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने गुरुजी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके संघर्ष, त्याग और झारखंड आंदोलन में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड की अस्मिता, पहचान और अधिकारों की लड़ाई के प्रमुख योद्धा रहे हैं। उनके संघर्ष और विचार आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।

इस अवसर पर झामुमो विधायक समीर मोहंती , सजीव सरदार ,सोमेश सोरेन ,ईचागढ़ विधायक सबिता महतो , बबन राय ,झामुमो नेता रॉनी धवन ,पीताम्बर एसत्ताम खान ,सिमरन भाटिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share this News...